ये खिलाड़ी कितना अनलकी है ? शीर्ष खेल के बाद भी नही मिली टीम में जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 सदस्यों के दस्ते में ये खिलाड़ी पहले से ही शामिल है। लेकिन ना इसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच खेलेगा, ना ये आयरलैंड के खिलाफ सेलेक्ट हुआ है। खराब किस्मत होगी तो बस ये ही। आईपीएल 2022 में तहलका मचाने के बाद बड़ी मेहनत से भारतीय टीम में जगह बन पाई थी।

एमएस धोनी रिटायर होने के बाद खिलाड़ी की प्लेइंग XI में तो क्या, पुरे स्क्वाड में जगह नहीं बन पा रही थी। IPL 2022 में सुनहारा प्रदर्शन करने के बाद ऐसा लगा अब आएंगे टीम में। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में उनका नाम भी आया। नाम आया पर प्लेइंग इलेवन में जगह? ये तो अब बनने से रही, ऐसा लग रहा है।
हम और किसकी नहीं, लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर ‘कुलदीप यादव’ की बात कर रहे हैं। केकेआर ने नीलामी में रिलीज करने के बाद। दिल्ली ने उन्हे बेस प्राइस 2 करोड़ में टीम में शामिल कर लिया, और उन्होने क्या खेल दिखाया। काफ़ी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से बहार रहने के बाद भी कुलदीप यादव ने प्रथम श्रेणी प्रदर्शन दिखाते हुए, दिल्ली के तरफ से 14 मैच खेले।

14 मैच खेलते हैं उन्होने 21 विकेट अपने नाम किए। पुरे आईपीएल सीजन में उनकी इकॉनमी बस 8 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी उनकी पूर्व टीम केकेआर के खिलाफ ही आया। उस मैच में उन्होने 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। ये आईपीएल में उनका सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुलदीप ने अपना डेब्यू, 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। युज़ी चहल और कुलदीप जो जोड़ी वर्ल्ड कप में भी बोहोत चली। कुल-चा ये शब्द दोनो को परिचय करने वाला बन गया। पर एमएस धोनी रिटायर हो गए और कुलदीप और चहल का फॉर्म भी चला गया। उनका कहना था की धोनी हमे स्टंप्स के पिचसे अच्छा मार्गदर्शन करते थे। हमारा आधार स्तम्भ थे.
कुलदीप यादव ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 11 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। उसके बाद हुए आईपीएल 2022 में उन्होनें चढ़कार प्रदर्शन किया और अपना नाम इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में वापस लाया। युज़ी चहल और रवि बिश्नोई के चलते ना वो टीम में जगह बना पाए और ना उन्हे बीसीसीआई के चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ खेलने के लिए आमंत्रित किया।
कुलदीप यादव ने वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। 9 ओवर फेककर और बस 32 रन लुटाए। पाकिस्तान के आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम का विकेट अनहोना चटकया था। बाबर आउट होते ही पुरा मैच भारत के पाले में पलट गया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फाइनल में शतक करने वाले फखर जमान को भी उन्होने ही चलता किया था।
ओवरऑल अच्छा प्रदर्शन करने के बावजुद भी उन्हे टीम में जगह न मिलना एक उलझा देने वाली बात है। कुलदीप बैटिंग भी कर सकते हैं, ये मुजायरा भी उन्होन दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते हुए किया। BCCI नए खिलाड़ियों को पूरा मौका दे रही है पर सीनियर खिलाड़ी को नजरंदाज करता हुए दिख रहा है। इस सूची में शिखर धवन का भी नाम है । लगतार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी वो टीम के बहार है।
क्या आप वपस कुल-चा की जोड़ी देखना पसंद करेंगे ?

Leave a Comment