Salman Khan बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं। जो कि शाही जिंदगी जीते हैं। सलमान खान की लोकप्रियता देश विदेश में है। सलमान खान की प्रोफेशनल जिंदगी और पर्सनल जिंदगी काफी विवादों में रह चुकी है। 50 साल की उम्र का आंकड़ा पार कर चुके Salman Khan आज भी कुंवारे हैं। जिसके पीछे की वजह उन पर चले मुकदमों को भी माना जाता है।
कहा जाता है कि कई मुकदमों में फंसे सलमान खान ने इसलिए शादी नहीं की कि उन्हें यह डर था कि वह कभी भी जेल जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान काफी एक्टिव रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान खान की एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स तरसते रहते हैं।
यूं तो सलमान खान के फैन्स उनके पोस्ट, फोटो सभी पर बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होंगे जिन्होंने उनके अकाउंट में यह चेक किया होगा कि Salman Khan किन लोगों को फॉलो करते हैं। तो आइए आज हम आपको इसी विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। Salman Khan इंस्टाग्राम पर सिर्फ 7 लोगों को ही फॉलो करते हैं।
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है फिल्म Actress Daisy Shah का। जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘Rishtey’ में काम किया था।
इससे पहले डेज़ी शाह सलमान खान के साथ फिल्म ‘Kick’ में भी नजर आ चुकी है। आपको बता दें कि सलमान खान डेजी शाह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेत्री और मॉडल ‘वलूचा डिसूजा’ का। जिन्होंने फैन फिल्म के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह अभिनेत्री सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती है। इसी कारण सलमान खान उन्हें इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं।
इस कड़ी में अगला नाम आता है सलमान खान की करीबी दोस्त मानी जाने वाली यूलिया वंतूर का। कहा जाता है कि सलमान खान और यूलिया रिलेशनशिप में है। लेकिन इस बात पर कभी कोई चुप्पी नहीं तोड़ी। सलमान खान यूलिया वंतूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ का। जो कि सलमान खान की करीबी दोस्त मानी जाती हैं। कहा जाता है कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर बनाने में काफी मदद की है। इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ और सलमान खान फॉलो करते हैं।
इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ का। जोकि जल्दी मान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान जल्द ही लांच कर सकते हैं।