कहते हैं प्यार दो दिलों का मेल होता है। इसमें उंच-नीच और रंग-रूप नहीं देखा जाता है। अब इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी और उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड रैमडी को ही ले लीजिए। सनी एक जमाने में जूते पॉलिश कर घर का गुजारा किया करते थे। लेकिन फिर इंडियन आइडल में उनकी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया और अब वे कई नेशनल और इन्टरनेशनल शोज कर रहे हैं।
सनी हिंदुस्तानी इन दिनों अपनी नीदरलैंड में जन्मी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड रैमडी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अब अपने प्यार का खुलकर इजहार कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी और रैमडी की तस्वीरें साझा कर लिखा “हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार। लंदन में एक साथ शो इन्जॉय करेंगे।”
इन तस्वीरों में सनी कभी रैमडी का माथा चूमते हैं तो कभी उनके संग सेल्फ़ी लेते हैं। रैमडी पेशे से एक लेखक और इलस्ट्रेटर हैं। मतलब वह अच्छा लिखने के साथ-साथ अच्छी पेंटिंग्स भी बनती हैं। रैमडी दिखने में बेहद खूबसूरत है। उनके हुस्न के आगे बॉलीवुड की अदाकाराएं भी फेल हो जाएं। वे पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छी हैं। उन्होंने मेडिकल रिसर्च फील्ड में स्टडी की है।
इसे आप किस्मत कहे या टेलेंट का करिश्मा जो आज बूट पॉलिश करने वाले की इतनी खूबसूरत प्रेमिका है।