रियल लाइफ में गंजे हो चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नकली बालों के दम पर बरकरार है लुक, देखें फोटो…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स के लुक्स को जब हम बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो लगता है कि इनसे ज्यादा हैंडसम कोई नहीं है। हर कोई इन स्टार्स के लुक को कॉपी करता हैं। यह सुपरस्टार 50 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं। हीरो हीरोइन अपने लुक के लिए काफी मेहनत करते हैं। और अपनी अदाकारी और लुक से सभी के दिलों पर राज करते हैं।

आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र 35 पार होने के बाद उनके बाल झड़ने लगे। और वह पूरी तरह टकले हो गए और इनमें से कई ने ट्रांसप्लांट कराया, तो कई आज भी नकली बालों का इस्तेमाल करते हैं। लिस्ट में इन स्टार्स की फोटोज देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह जाएंगी…
सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर्स में एक हैं। सलमान खान के कम उम्र में ही बाल झड़ने लगे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया। आज अभिनेता के लुक पर लाखों-करोड़ों लड़कियां दीवानी हैं।
रजनीकांत

साउथ के हीरो रजनीकांत को अक्सर हम सभी ने फिल्मों में लंबे-लंबे बालों के साथ देखा है। उनका ये लुक दर्शकों को अपना दीवाना बनाता है। आपको बता दें रजनीकांत अपनी सभी फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं।
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में शामिल है। बढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन के भी बाल झड़ने लगे थे। अमिताभ बच्चन अपने गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं।

संजय दत्त

बता दें कि, संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में एक हैं। उनकी पर्सनालिटी का कोई जवाब नहीं है। संजय दत्त भी बाल झड़ने की समस्या से जूझ चुके हैं। बताया जाता है कि संजय दत्त ने अमेरिका में उसका इलाज कराया था।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के लुक्स और उनके एक्शन का हर कोई कायल है। आपको बता दें अक्षय कुमार भी धीरे-धीरे गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। इस फोटो में आप उनका लुक देख सकते हैं। अक्षय को भी कई फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते देखा गया है।

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ भी बढ़ती उम्र के साथ गंजे होने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मों में विग का इस्तेमाल किया। जैकी श्रॉफ ने लगभग 10 साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

Leave a Comment