बालीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं और उनसे रिलेटेड कोई भी न्यूज फौरन अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में छा जाती है प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उम्र से काफी छोटे निक जोंस से 3 वर्ष पूर्व शादी की थी और उनकी शादी शुदा ज़िंदगी काफी बेहतर तरीके से गुज़र हो रही है
लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक खुलासा करके सबको चौंका दिया है!
प्रियंका का कहना है कि वो निक जोंस की वजह से कभी सारी सारी रात नहीं सो पाती हैं
प्रियंका अपने पति निक के साथ अमेरिका में रहती हैं दोनों का ही कपल अपने आप में बड़ा प्यारा है और इनके बीच में जो प्यार है वो किसी भी लेवल पर कम नही है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या कारण है कि जो प्रियंका रात भर नहीं सो पाती हैं ??
इसका कारण है निक जोनस का डायबिटीज। निक को अब से नही बल्कि काफी लम्बे समय से डायबिटीज हो रखा है जिसके चलते हुए उनको काफी दिक्कत होती रहती है जिस कारण प्रियंका को अपना पत्नि धर्म निभाते हुए निक की सेवा के लिये बार बार निक का डायबिटीज लेवल चैक करने के लिये उठना पड़ता है जिस कारण उनकी कई रातों की नींद खराब होती है
प्रियंका का कहना है कि उनको कभी रात में उठकर निक का डायबिटीज लेवल चेक करना पड़ता है कि वो नार्मल अवस्था में है या नहींऔर कभी कभी तो वो इन सबके कारण कई घंटे रात को सो नहीं पातीं और निक की सेवा में जागती रहती हैं
साथ ही निक की बात करें तो उनकी ज़िंदगी में कई लड़कियां आईं और गयीं लेकिन प्रियंका के आने के बाद उनको लगा कि इंडियन लड़कियां वाकई शादी को एक पवित्र बंधन मानकर अपने पति की सेवा करती हैं फिर भले ही वो अमेरिका के माहौल में रह रही हों