इन सितारों ने मजहब के कारण छोड़ी एक्टिंग, जायरा वसीम ने तो कहा था- ईमान से..

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो इस चकाचौंध भरी दुनिया में कहीं खोकर रह जाते हैं तो कई दर्शकों के चहीते कलाकारों में से एक बन जाते हैं। हालांकि आज भी कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक समय पर खूब नाम कमाया और बाद में इसे छोड़कर धार्मिक रास्ता चुन लिया। देखें पूरी सूची…

जायरा वसीम
दंगल फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने अभिनय से सभी को कायल कर दिया लेकिन जल्द ही जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक फिल्म में काम किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जायरा ने लिखा था कि वे अब धर्म के प्रचार पर पूरा ध्यान लगाएंगी। उनके इस फैसले से सभी हैरान रह गए थे।

अनु अग्रवाल
फिल्म आशिकी फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल की जिंदगी उस वक्त बदल गई जब वे एक दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस हादसे के बाद वे करीब एक महीने तक कोमा में थीं। जब अनु ठीक हुईं तो वे अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। अब अनु योगा करती हैं और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।

विनोद खन्ना
70 के दशक के सुपरहिट हीरो विनोद खन्ना का नाम भी इस सूची में शामिल है। लोकप्रियता हासिल करने के बाद विनोद खन्ना ग्लैमरस दुनिया छोड़कर आध्यात्म की ओर बढ़ गए थे। अभिनेता 1975 में अपने धर्म गुरू ओशो की शरण में चले गए और अपने परिवार को भी पीछे छोड़ दिया।

सोफिया हयात
बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं सोफिया हयात ने कई फिल्मों में भी काम किया है। सोफिया अब फिल्मी दुनिया से किनारा कर चुकी हैं। वे खुद को नन बताती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नन के तौर पर कई तस्वीरें साझा की हैं।

सना खान
मशहूर अभिनेत्री सना खान ने भी मनोरंजर जगत से अलविदा कह दिया है। हालांकि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं लेकिन उन्होंने अब एक्टिंग से मुंह मोड़ लिया है। शोबिज छोड़ने का फैसला किया और कहा कि वह ‘इस्लाम की शिक्षाओं’ से प्रभावित हुई इसलिए ये फैसला ले रही हूं। ये फैसला उन्होंने बीते साल लॉकडाउन के दौरान लिया थ।

साकिब खान
रोडीज फेम कलाकार साकिब खान ने हाल ही में सभी को सूचित किया कि वह मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया को छोड़ रहे हैं। उउन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत में बने रहना आसान नहीं है। उन्होंने अपने फैसले का एलान सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथ कुरान के साथ एक फोटो साझा करते हुए किया। साकिब ने इंस्टाग्राम पर ये भी लिखा कि ऐसा वह इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि उनके पास अब काम नहीं है। वह दावा करते हैं कि उनके पास काम तो अच्छा आ रहा था लेकिन बस अल्लाह की मर्जी नहीं थी। उन्होंने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि मुंबई में रहना और घर चलाना बहुत मुश्किल है।

Leave a Comment