आइये जानते है उस शख्शियत के बारे जिसके सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पुरे देश में सभी को अपने ठुमको पर नचाया है। जी हाँ, हम बात कर रहे है हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी की।
सपना चौधरी अब एक फेमस ब्रांड के तौर पर जानी जाती है , भारत के साथ साथ दुनिआ भर में उनके लाखो चाहने वाले मिलेंगे। हर कोई सपना चौधरी के डांस का दीवाना है। इसके साथ साथ ही सपना चौधरी एक शानदार जीवन भी बिताती है।
तमाम लग्जरी चीज़े का भी मालिकाना हक़ रखती है। अगर आप उनकी सम्पति जान लोगे तो आप भी हैरान हो जाओगे। सपना चौधरी 25 सितंबर 1990 को पैदा हुई थी। सपना ने अपना करियर हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ शुरू किया था। सपना चौधरी ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की है।
सपना चौधरी को शुरू से ही नृत्य कला में रूचि थी। फिर उन्होंने स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया। इसी बीच इनका एक गाना आया जो बहुत ही ज्यादा हिट रहा था। गाने का नाम था ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ जिसने उनको पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।
इस गाने के फेमस होने के बाद उनको बहुत से फिल्मो और आइटम सांग्स के ऑफर आये थे। और बाद में उसने “सपना चौधरी तेरे ठुमके” के आइटम नंबर में भी काम किया था।
सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं।
सपना चौधरी की शादी 2020 में वीर साहू नाम के आदमी से की और आज वो 1 बच्चे की माँ भी है। उनकी डिमांड हरियाणा के आलावा बॉलीवुड में आज भी बहुत है। आपको जानकार हैरानी होगी की सपना चौधरी एक शो करने के 5 लाख रुपए चार्ज करती है।
खबरों के अनुसार सपना चौधरी महीने के करोड़ो रूपए कमा लेती है। लेकिन अभी इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है। खबरों के अनुसार सपना चौधरी लगभग 50 करोड़ रुपए की मालकिन है। सपना चौधरी के जीने का अंदाज भी बहुत शानदार है। उनकी रिहाइश दिल्ली के नजफगढ़ में है उनका बांग्ला करोड़ो रुपए की कीमत का है।
सपना चौधरी करोड़ो रुपए की सवारी करती है उनके पास लग्जरी गाड़ियो का भी कारवां है।
उनके पास ऑडी फॉर्च्यूनर बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़िया है। इन कारो की कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ के आस पास है।
सपना चौधरी बिग बॉस शो का भी हिस्सा रह चुकी है। जहां से उनको बहुत पहचान मिली है।
लेकिन वो बिग बॉस शो जीत नहीं पायी लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री वही से हो चुकी थी।