इन शर्तों पर हुई थी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी, इतने साल बाद हुआ खुलासा

खेल जगत का जाना-माना नाम सानिया मिर्ज़ा को तो सभी जानते हैं। उनके खेल प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि विश्व अच्छी तरह से वाकिफ है। उनका खेल प्रदर्शन इतना अच्छा था कि उनके सामने कोई टिक नहीं सकता था। सानिया मिर्ज़ा के सामने जाने के बाद अच्छे-से-अच्छे खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते थे। सानिया मिर्ज़ा ने भारत की तरफ से एक बेहतरीन टेनिस प्लेयर की तरह खेला और देश के लिए कई पदक जीते।


वैसे तो सानिया मिर्ज़ा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार सानिया अपने खेल के लिए नहीं बल्कि शौहर के सामने रखी गई अपनी शर्त के चलते चर्चा में हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्ज़ा भारत की एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन उन्होंने शादी किसी भारतीय नागरिक से नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से की है। उनकी ये शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। सानिया को उनके इस फैसले के चलते भारत के लोगों से काफी कुछ सुनने को मिला था।

लेकिन उन्होंने अपना फैसला न बदलते हुए पाकिस्तान के बेहतरीन क्रिकेटर शोएब मलिक से ही निकाह किया था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने पति शोएब मलिक के सामने एक शर्त रखी थी। जिसे सुनने के बाद हर भारतीय को उन पर गर्व होगा। उन्होंने अपने शौहर शोएब मलिक के सामने शर्त रखी थी कि भले ही वो शादी करके पाकिस्तानी में रहें। लेकिन वो हमेशा एक भारतीय नागरिक रहेंगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा था, वो हमेशा भारत को ही सपोर्ट करेंगी। सानिया मिर्ज़ा की ये शर्त शोएब ने मान ली थी। बता दें कि सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से शादी करने के बाद भी भारत के लिए खेला और भारत का नाम रौशन किया। सानिया मिर्ज़ा ने शादी के बाद भी भारत को कई मेडल जिताए।

वहीं अगर बात करें सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के रिलेशन की तो दोनों ने 12 अप्रैल साल 2010 में एक-दूसरे से निकाह किया था। वहीं दोनों का एक प्यारा-सा बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने इज़ान रखा है। सानिया मिर्ज़ा और शोएब के बीच काफी अच्छा रिलेशन है। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फनी और क्यूट वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। दोनों की ये वीडियोज़ फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

 

Leave a Comment