क्रिसमस पर पति संग रोमांटिक हुई रिया कपूर, करण बुलानी को किश करते दिखाई दी

मुंबई। 25 दिसंबर को देशभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। यह धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिली। फिल्मी सितारों ने इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। किसी ने परिवार के साथ तो किसी ने अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। इसी बीच अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और फिल्म मेकर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी

रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी के बाद ये पहला क्रिसमस था, जिसे उन्होंने बड़े रोमांटिक अंदाज में अपने पति करण बुलानी के साथ सेलिब्रेट किया। रिया ने इस स्पेशल डे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वैसे तो सभी काफी स्पेशल पर एक फोटो ने सबका ध्यान खींचा वो है दोनों की कोजी पिक्स।

रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन के बारे में बताया। रिया और करण के नए घर में दोनों फेवरेट प्लेस बड़े रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आए। इस दौरान उनके पेट भी साथ थे। रिया ने कैप्शन में लिखा, ‘ये पहला क्रिससम है जब हमने @lisamishramusic को लाइव परफॉर्म करते हुए देखा। इन्होंने हमारे क्रिसमस को यादगार बना दिया। हम सभी कोविड से सेफ हैं।

रिया वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और प्राइवेट लाइफ से रू-ब-रू कराती रहती हैं। बता दें इस महीने के शुरुआत में रिया ने अपने दोस्तों के लिए प्री-क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ शानदार पार्टी इंजॉय की थी।

Leave a Comment