अर्जुन कपूर मलाइका का हुआ ब्रेकअप!, मलाइका ने खुद को किया कमरे मे बंद, जानिए सच्चाई
मुंबई – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों जब-जब साथ में दिखाई देते हैं, तो इंटरनेट पर धमाका हो जाता है। इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तब कुछ लोगों को इनका रिश्ता अटपटा लगा था।
लेकिन धीरे-धीरे सबने इनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। मलाइका अरोड़ा को कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर के फैमिली फंक्शन्स में एंट्री मिली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप हो गया है और दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, ‘पिछले 6 दिनों से मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं आई हैं। वो इन दिनों काफी दुखी हैं ।
बताया जा रहा है कि वो ब्रेकअप के बाद अकेले रहना चाहती हैं और घर से बाहर आने के मूड में नहीं हैं। अर्जुन कपूर बीते दिनों ही रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। रिया का घर मलाइका के घर के बहुत करीब है, इसके बावजूद भी अर्जुन कपूर वहां नहीं गए। मलाइका पहले अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर पर जाती थीं लेकिन अब अर्जुन अकेले ही फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं ।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। इस खबर ने अर्जुन और मलाइका के फैंस का दिल तोड़ दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के बीच दरार ना आई हो और जल्द ही दोनों इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दें। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है ।
मलाइका ने किया रिएक्ट
अर्जुन कपूर की तरह मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अर्जुन वाले पोस्ट पर ही हार्ट इमोजी बनाकर ये साफ कर दिया है कि उनकी ओर से भी सब कुछ ठीक है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी की खबरों पर दोनों हमेशा ही चुप्पी बनाए रखते हैं लेकिन माना यही जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे ले सकते हैं। फिलहाल तो इनके फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यही है कि दोनों अलग नहीं हुए हैं ।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैप्शन पढ़ने से पहले ही आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।’ अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगह से जुड़ी कई हस्तियों ने रिएक्ट किया है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं भी मांगी हैं।